हरियाणा

Haryana: सुबह कोल्डड्रिंक की दुकान के अंदर मृत अवस्था में मिला व्यक्ति

Bharti Sahu 2
27 July 2024 12:01 PM IST
Haryana: सुबह कोल्डड्रिंक की दुकान के अंदर मृत अवस्था में मिला व्यक्ति
x
Haryana हरियाणा : सुसोहना अंबेडकर चौक पर उस समय अफरा तफरी मच गई जिस समय लोगो ने पलवल रोड पर सिथित एक कोल्डड्रिंक की दुकान के अंदर एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा।
सूचना पाकर मौके पर पहुची सोहना सिटी थाना पुलिस व क्राइम टीम ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान मनबीर नामक व्यक्ति के रूप में हुई जो कि सोहना पहाड़ कालोनी के वार्ड 13 का रहने वाला है और मेहनत मजदूरी का काम करता है।
शाम को घर से किसी काम के लिए बाहर आया था, जिसको परिजन पूरी रात इधर से उधर खोजते रहे लेकिन उसकी कोई जानकारी नही मिली। परिजन को सुबह उस समय जानकारी मिली जब मृतक के पास भीड़ एकत्रित हो रही थी मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है
Next Story