हरियाणा

Haryana: चलती कार आग के गोले में बदल गई

Bharti Sahu 2
30 Oct 2024 9:17 AM IST
Haryana: चलती कार आग के गोले में बदल गई
x
Haryana: यमुनानगर जिले में चलती कार में आग लग गई। जहां खंड प्रताप नगर के गांव तिहामों के पास चलती कार में अचानक आग लग गई और कार से लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में कार भीषण रूप से जलने लगी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कार को जलता देख मालिक भावुक हो गया।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद अहसान निवासी बेहट अपने अन्य साथियों के साथ लेदी में एक शादी समारोह में जा रहा था। गांव तिहामों के सामने सड़क पर अचानक उसकी कार से धुआं उठने लगा। राहगीरों ने उसे बताया कि कार से धुआं उठ रहा है। कार चालक आनन-फानन में अपने साथियों के साथ कार से बाहर कूद गया। कुछ ही देर में कार भीषण रूप से जलने लगी।
Next Story