हरियाणा

Haryana: चलती कार का शीशा तोड़कर अंदर घुसा सांड

Sanjna Verma
13 Jun 2024 10:57 PM IST
Haryana: चलती कार का शीशा तोड़कर अंदर घुसा सांड
x
PANIPATHपानीपत : पानीपत में 2 सांड लड़ाई करते हुए CA की कार के सामने आ गए। इसके बाद एक सांड कार के ऊपर कूद गया। जिसके बाद शीशा टूट गया और आगे बैठी महिला और बच्चे के आंख में कांच के टुकड़े चले गए। तकलीफ होने के बाद दोनों को तुरंत PRIVATE अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी। उन्हें आंखों में दवाई डालने की सलाह दी गई है।
CA एसोसिएशन के पूर्व प्रधान CA अंकुर बंसल ने बताया कि वह सेक्टर 29 का रहने वाला है। 11 जून की रात वह अपनी पत्नी नेहा और 11 वर्षीय बेटे अर्जुन के साथ मित्तल मेगा मॉल आया था। यहां घूमने के बाद वह रात को घर वापस लौट रहा था।
सेक्टर-25 में हनुमान मंदिर के पास टर्न लेते ही काफी अंधेरा था। तभी सामने से काला रंग का सांड भागता हुआ आया और गाड़ी पर कूद गया। वह शीशे के जरिए कार के अंदर आ गया। इसके बाद वह बाहर निकलकर भाग गया। पत्नी और बेटे की आंख में कांच के टुकड़े चले गए। बेटे के मुंह पर भी चोट आई है।
आसपास के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। इसके बाद उसने भाई को कॉल कर मौके पर बुलाया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इसके बाद तीनों को HOSPITAL ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पत्नी और बेटे की आंख से कांच के टुकड़े निकाले।
Next Story