
x
हरियाणा Haryana : राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय साहा में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या रेणु ऋषि ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया तथा "रक्तदान सबसे बड़ा दान है" का नारा दिया। शिविर में सिविल अस्पताल अंबाला छावनी से मेडिकल टीम पहुंची तथा शिविर के दौरान 30 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय की रेडक्रॉस समिति, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा रेडक्रॉस सोसायटी अंबाला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब अंबाला से रोटेरियन एमपी गुप्ता उपस्थित हुए। रेडक्रॉस समिति की संयोजक नताशा कौशल ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व व आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।
TagsHaryanaसाहा कॉलेज30 यूनिटरक्तदानSaha College30 unitsblood donationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





