हरियाणा

Haryana: हाईवे पर खड़े ट्राले में टकराने से 2 बाइक सवारों की मौत

Bharti Sahu 2
29 July 2024 11:21 AM IST
Haryana:  हाईवे पर खड़े ट्राले में टकराने से 2 बाइक सवारों की मौत
x
Haryana हरियाणा: हाईवे पर स्थित बाबा ढाबे के सामने सड़क पर खड़े ट्राले से बाइक टकरा गई जिस कारण बाइक पर सवार 3 लोगों में से 2 की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जी.टी. रोड पर स्थित बाबा ढाबे के सामने सड़क पर खड़े ट्राले से बाइक टकरा गई जिससे तीनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टर ने गोपी व देव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Next Story