
x
Chandigarh चंडीगढ़: हरियाणा के चरखी दादरी में एक शादी समारोह में जश्न के दौरान की गई फायरिंग में गोली लगने से 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गई, पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को जब यह घटना हुई, तब लड़की अपने परिवार के साथ चरखी दादरी के भिवानी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में समारोह में शामिल होने गई थी। चरखी दादरी के पुलिस स्टेशन (सिटी) के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, "जश्न के दौरान की गई फायरिंग में लड़की की मौत हो गई। उसकी मां भी घायल हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ युवक जश्न मना रहे थे और नाच रहे थे...हम आरोपियों की पहचान करने के लिए शादी समारोह की वीडियो फुटेज देख रहे हैं।" उन्होंने बताया कि लड़की रेवाड़ी जिले के एक गांव की रहने वाली है।
Tagsहरियाणाशादी के दौरान फायरिंगलड़की की मौतमां घायलHaryanafiring during marriagegirl diesmother injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





