हरियाणा
Haryana : ऑर्थो जांच शिविर में 120 मरीजों की जांच की गई
Mohammed Raziq
1 Jun 2025 2:22 PM IST

x
हरियाणा Haryana : सोनीपत के पार्क निदान अस्पताल में आयोजित ऑर्थोपैडिक्स जांच शिविर में 120 मरीजों की निशुल्क जांच की गई। शिविर में घुटने व कूल्हे के दर्द से पीड़ित मरीजों को विशेष लाभ मिला। शिविर में बुजुर्ग, महिलाएं व खेल से जुड़े युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का आयोजन घुटने व कूल्हे के जोड़ों, खासकर गठिया व जोड़ों के क्षय जैसी समस्याओं के लिए अत्याधुनिक निदान व परामर्श प्रदान करने के लिए किया गया था। मरीजों को न केवल निशुल्क परामर्श दिया गया, बल्कि रोबोटिक तकनीक ‘रोबो-3डी-नी-रिसर्फेसिंग’ पर आधारित उन्नत जोड़ प्रतिस्थापन समाधान के बारे में भी विस्तार से बताया गया। रोबोटिक आर्थ्रोप्लास्टी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह सलूजा ने मरीजों से बातचीत की और उन्हें घुटने व कूल्हे की समस्याओं के बारे में स्पष्ट जानकारी दी। उनके अनुसार, आज तकनीक के क्षेत्र में रोबोटिक्स ने जोड़ प्रतिस्थापन सर्जरी को और भी आसान व प्रभावी बना दिया है। हमारा उद्देश्य केवल मरीजों का इलाज करना ही नहीं है, बल्कि उन्हें सही जानकारी व आत्मविश्वास के साथ बेहतर जीवनशैली की ओर ले जाना भी है।
TagsHaryanaऑर्थो जांचशिविर120 मरीजों की जांचOrtho checkupcampcheckup of 120 patientsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





