हरियाणा

Hariyana: डिलीवरी बॉय के भेस में , गुरुग्राम में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Bharti Sahu 2
30 Jun 2024 8:14 AM IST
Hariyana: डिलीवरी बॉय के भेस में ,  गुरुग्राम में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग
x
Hariyana हरियाणा: हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। युवक पर देर रात अचानक हमला हो गया।गोलियां बरसाईं जिसमे से 5 गोलियां सीधी युवक को लगी।
देर रात उलावास की मार्केट में अचानक से 2 युवकों ने मृतक पर हमला बोल दिया। मार्केट में भरी मात्रा में लोग मौजूद थे। जो गोलियों की आवाज से डर गए और इधर–उधर भागने लगे। लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
हमलावरों ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो और ब्लैककिट की टी-शर्ट पहन रखी थी. बाजार में पहुंचते ही हमलावरों ने युवक पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने काफी देर तक फायरिंग की। इस दौरान करीब 5 से 6 गोलियां युवक को जा लगी। गोलियां लगने से युवक वहीं गिर पड़ा
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं है। लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जायेगा।
Next Story