भारत

MBBS छात्रा की शिकायत पर मेस कर्मचारी गिरफ्तार, छेड़छाड़ के आरोप

Nilmani Pal
30 Jun 2024 2:41 AM GMT
MBBS छात्रा की शिकायत पर मेस  कर्मचारी गिरफ्तार, छेड़छाड़ के आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी UP। केजीएमयू वीएल हॉस्टल KGMU VL Hostel में एमबीबीएस छात्रा MBBS student के साथ कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए भाग निकला। छात्रा ने हॉस्टल में हुई घटना की जानकारी साथियों को दी। कर्मचारी की करतूत पता चलने पर छात्र आक्रोशित हो गए। शनिवार को आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया गया। सूचना मिलने पर चौक पुलिस केजीएमयू पहुंची और छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया, वहीं देर रात आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया।

2019 बैच की छात्रा वीएल हॉस्टल में रहती है। 21 जून को छात्रा ने सफाई के लिए मेस के कर्मचारी को कमरे में बुलाया। सफाई के दौरान सामान हटाने के लिए कर्मचारी ने छात्रा से मदद करने के लिए कहा। इस दौरान ही आरोपी गलत हरकत करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर कर्मचारी धमकी देते हुए कमरे से बाहर भाग निकला। मेस कर्मी की हरकत के बारे में छात्रा ने साथियों को बताया। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ते देख विशाखा कमेटी गठित कर जांच कराई गई।

विशाखा कमेटी की जांच के बाद भी आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई। जिसे लेकर शनिवार शाम छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। देर शाम हॉस्टल में हंगामा शुरू हो गया। आरोपी कर्मचारी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की जाने लगी। इस बीच केजीएमयू प्रशासन ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर डटीं छात्राएं कार्रवाई के लिए अड़ी रहीं और नारेबाजी भी की। केजीएमयू प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को छात्रा ने तहरीर दी है। जिसमें मेस कर्मी संजय पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story