
हांसी: ट्रैफिक पुलिस ने बस स्टेंड के सामने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध बाइक जब्त की है। पकड़ी गई बाइक पर लगी नंबर प्लेट की जांच में बाइक के इंजन, चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबर अलग-अलग पाए गए।
बस स्टैंड चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मंगलवार को नियमित वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान देवीलाल मार्केट के गेट के पास खड़ी एक बाइक पर उनकी नजर पड़ी। इस पर पुलिस कर्मी उस ओर जाने लगे तो बाइक के पास खड़े दो युवक पुलिस को आता देखकर बाजार की ओर जाने लगे तो पुलिस का शक ओर गहरा गया। जब बाइक की जांच की गई तो पता चला कि बाइक पर लगाई गई नंबर प्लेट फर्जी है। जब दोनों युवकों से बाइक के कागजात मांगे गए, तो उन्होंने बाइक को अपना मानने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने तुरंत एवीटी स्टाफ को सूचना दी और एवीटी जांच में बाइक का इंजन, चेसीस व नंबर पर लगे नंबर अलग-अलग मिले है। जिस पर पुलिस ने बाइक के पास खड़े युवकों को ढूंढने का प्रयास किया प्रारंभिक जांच में वे महम क्षेत्र के पट्टी समैण गांव के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को काबू कर उससे पूछताछ कर रही है। फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक पकड़ने में एसआई राजेश, एचजीएस सुनील, एसपीओ रणबीर और शहर पुलिस मैं तैनात दिनेश की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।





