हरियाणा

हरियाणा में आधे स्टार्टअप्स महिलाओं के नाम, CM सैनी ने रखी नई दिशा

Harrison
21 Aug 2025 7:58 PM IST
हरियाणा में आधे स्टार्टअप्स महिलाओं के नाम, CM सैनी ने रखी नई दिशा
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा में 9100 से ज़्यादा स्टार्टअप पंजीकृत हैं जिनमें से आधे महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं। इसे 60% तक बढ़ाने का लक्ष्य है। युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जिलों में कार्यक्रम होंगे। राज्य सरकार नए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करेगी। देश के 117 यूनिकॉर्न में से 19 हरियाणा से हैं।
हरियाणा में 50 प्रतिशत स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। अब स्टार्टअप में महिलाओं की भागीदारी को 60 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इनक्यूबेटर योजनाओं की समीक्षा बैठक में कहा कि लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने और नए उद्यमियों के सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए सभी जिलों में उद्यमिता एवं संकाय विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
उन्होंने जिलों में उद्यमिता एवं संकाय विकास कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया ताकि युवा स्टार्टअप नीति के तहत सृजित किए जा रहे अवसरों का लाभ उठा सकें।
CM ने कहा कि उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को नवाचार-संचालित उद्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु स्टार्टअप को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाना चाहिए। हरियाणा स्टार्टअप के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य है, जहां 9100 से ज्यादा स्टार्टअप पंजीकृत हैं।
Next Story