
x
Gurugram Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार सुबह प्रदेश के गुरुग्राम जिले में बारिश हो रही है। यहां भारी बारिश के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने गुरुग्राम समेत हरियाणा के अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 7 बजे गुरुग्राम में बादल छा गए। इस दौरान मौसम ने फिर करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। साइबर सिटी में पिछले एक घंटे से लगातार बारिश हो रही है और इससे तापमान में गिरावट आई है।
वहीं, दूसरी ओर बारिश के कारण वायु प्रदूषण से राहत मिली है और शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 339 दर्ज किया गया। हालांकि, अब बारिश के बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण गुरुग्राम वासियों को थोड़ी परेशानी भी हुई है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं, सुबह अंधेरा होने के कारण वाहन चालक हेडलैंप जलाकर वाहन चलाते नजर आए हैं।
TagsGurugraWeatherमौसममेहरबानतेज बारिशGurugramkindheavy rainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





