हरियाणा

Gurugram: सोसायटी में डिलीवर हो रहा था संदिग्ध मांस, हुआ खुलासा

Sarita
1 April 2025 6:15 AM IST
Gurugram: सोसायटी में डिलीवर हो रहा था संदिग्ध मांस,  हुआ खुलासा
x
Gurugram गुरुग्राम: गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में उस समय हंगामा मच गया जब दो डिलीवरी बॉय वहां डिलीवरी करने पहुंच गए. सोसाइटी में रहने वाले एक दंपत्ति ने इन डिलीवरी बॉय को बुलाया था लेकिन सोसाइटी में घुसने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से कुछ विवाद हो गया. इसके बाद जब सुरक्षाकर्मियों ने बैग में रखे सामान की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में संदिग्ध मांस मिला और सोसाइटी में हंगामा मच गया. दरअसल यह मामला ग्लोबल हाइट सोसाइटी का है. सुरक्षाकर्मियों ने जब बैग की जांच की तो उसमें दो बोरियों में 20-20 किलो संदिग्ध मांस मिला|
वहीं सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि यह गाय का मांस है जिसे यह दंपत्ति सोसाइटी में डिलीवर करता है. जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो गुरुग्राम पुलिस ने भी मांस को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि गुरुग्राम पुलिस अभी इस मामले में बयान देने से बचती नजर आ रही है लेकिन सूत्रों की मानें तो मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मांस को जांच के लिए लैब में भेज दिया है. रिपोर्ट आने पर पुलिस उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
Next Story