हरियाणा

Gurugram: 6 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

Sarita
28 Jan 2026 10:29 AM IST
Gurugram:  6 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
x
Gurugram गुरुग्राम : साइबर सिटी गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 5 बड़े और नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एहतियात के तौर पर स्कूलों में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है और बच्चों को भी सुरक्षा के हिसाब से बाहर निकाला जा रहा है।
गुरुग्राम में जिन 4 बड़े स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें कुंसकपालन स्कूल (DLF फेज-1), लैंसर्स स्कूल (सेक्टर-53) और हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल (सेक्टर-64) और बादशाहपुर पाथवेस स्कूल, शालोम हिल्स स्कूल, शेरवुड कान्वेंट स्कूलों को बम धमकी वाला ईमेल मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए। SDRF की टीम भी शहर भर में सहायता के लिए बुलाई गई है। जांच कार्य में जुटी गुरुग्राम पुलिस सभी स्कूलों तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर है। छात्रों-स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। पुलिस की तरफ से जांच जारी है।
Next Story
null