हरियाणा

Gurugram: सेक्टर-9 सब-स्टेशन में रखरखाव कार्य के चलते रहेगा शटडाउन

Admindelhi1
28 May 2026 5:14 PM IST
Gurugram: सेक्टर-9 सब-स्टेशन में रखरखाव कार्य के चलते रहेगा शटडाउन
x
सेक्टर-9 क्षेत्र में 29 मई को शटडाउन की घोषणा

गुरुग्राम: हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के सेक्टर-9 स्थित 66 केवी सब-स्टेशन पर 29 मई 2026 को निर्धारित तकनीकी शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन सब-स्टेशन की विद्युत व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 66/11 केवी, 25/31.5 एमवीए टी-2 ट्रांसफार्मर से लोड हटाकर हाल ही में स्थापित 12.5/16 एमवीए टी-4 ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान 11 केवी एक्सएलपीई पावर केबल्स को टी-2 ट्रांसफार्मर की बस बार से हटाकर टी-4 ट्रांसफार्मर के 11 केवी वीसीबी पैनलों से जोड़ा जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते सुबह आठ बजे से नौ बजे तक लगभग 20 एमवीए लोड वाले 9 फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें न्यू कॉलोनी सब-डिवीजन के 11 केवी ईएसआईसी, वाटर सप्लाई 9ए, नेहरू लाइन एवं भवानी एन्क्लेव फीडर शामिल हैं। वहीं सेक्टर-37सी सब-डिवीजन के अंतर्गत 11 केवी बीएनसी-2, बसई इंडस्ट्री, कंट्रीवाइड, धूत इंफ्रा तथा एचएसआईडीसी फीडरों की आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।

इसके अलावा सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक लगभग सात एमवीए लोड वाले चार फीडरों पर भी कार्य किया जाएगा। इनमें सेक्टर-37सी क्षेत्र का 11 केवी बसई इंडस्ट्री न्यू फीडर तथा न्यू कॉलोनी क्षेत्र के 11 केवी सोसाइटीज 9ए, गुरुद्वारा एवं न्यू कॉलोनी-2 फीडर शामिल हैं। निगम के प्रवक्ता संजय चुघ ने गुरुवार को बताया है कि 11 केवी न्यू कॉलोनी, विलेज बसई न्यू, मार्केट-9 तथा रवि नगर फीडरों का लोड वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। एचवीपीएन एवं डीएचबीवीएन अधिकारियों ने संबंधित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

Next Story