हरियाणा

Gurugram: दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड हवलदार ने जमीनी विवाद में की आत्महत्या

Admindelhi1
31 March 2025 4:07 PM IST
Gurugram: दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड हवलदार ने जमीनी विवाद में की आत्महत्या
x
"पुलिस पर आरोप है कि वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही"

गुरुग्राम: जमीनी विवाद के चलते दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड हवलदार ने एक दिन पहले आत्महत्या कर ली। पटौदी थाना पुलिस पर आरोप है कि वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तब तक परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया है। एसीपी पटौदी का दावा है कि सीआईए की टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पटौदी के खंडेवला गांव में जमीन के विवाद के चलते दो दिन पहले आत्महत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मृतक का शव लेने से इंकार कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रविवार दोपहर को मृतक के परिजन व ग्रामीण पुलिस आयुक्त के निवास पर पहुंचे। पुलिस आयुक्त के मौजूद न होने पर लगभग दो घंटे तक उनके निवास के बाहर खड़े रहे। परिजनों की नाराजगी को देखते हुए पटौदी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुखबीर मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक वेदप्रकाश (64) ने लगभग 12 साल पहले दिल्ली पुलिस से वीआरएस लिया था। पुलिस ने मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज किया है।

मृतक के भाई बालकिशन ने बताया कि मरने से पहले उनका भाई वेदप्रकाश यादव दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड हवलदार था। उसने बताया कि उसका भाई मजिस्ट्रेट के सामने बयान देना चाहता था, लेकिन पुलिस ने खुद ही मोबाइल में बयान रिकार्ड कर लिए। मृतक मूलरूप से डूंडाहेड़ा गांव का रहने वाला था और कई साल हेलीमंडी क्षेत्र में गांव खंडेवला के पास फार्म हाउस बनाकर रहता था।

Next Story