हरियाणा

Gurugram पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या का आरोपी इनामी बदमाश पकड़ा गया

Admindelhi1
8 April 2025 4:37 PM IST
Gurugram पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या का आरोपी इनामी बदमाश पकड़ा गया
x
"कॉपरेटिव विभाग में कार्यरत उपनिरीक्षक की हत्या करने के बाद आरोपी फरार था"

गुरुग्राम: अपराध शाखा मानेसर की पुलिस टीम ने वर्ष 2021 में हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को बीते शनिवार को देहरादून से गिरफ्तार किया है। कॉपरेटिव विभाग में कार्यरत उपनिरीक्षक की हत्या करने के बाद आरोपी फरार था। आरोपी की पहचान सत्यप्रिय सैनी निवासी बनवाला, देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में एक महिला आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Next Story