हरियाणा

Gurugram: तंवर पर हमले के पीछे लॉरेंस गैंग फैंस का दावा

Admindelhi1
15 March 2026 12:14 PM IST
Gurugram: तंवर पर हमले के पीछे लॉरेंस गैंग फैंस का दावा
x

गुरुग्राम: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद इलाके में भीमसेना एवं संविधान सुरक्षा पार्टी (एसएसपी) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर पर 10 मार्च की रात को हुए गोलीबारी हमले के चार दिन बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित फैंस ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए धमकी भरी पोस्ट भी डाली है। फेसबुक पोस्ट में अगली बार तंवर की पत्नी निशा तंवर को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। घटना के बाद पुलिस की जांच चल रही है। जांच टीम ने कार के गेट में फांसी गोली भी बरामद कर ली है।

एडवोकेट निशा तंवर की शिकायत पर पुलस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर रखी है। आसपास सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण पुलिस कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है कि आखिर घटना के पीछे कौन है। सतपाल तंवर का कहना है कि उन पर हमला करने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस के कथित फैन ने जिम्मेदारी ली है।

सतपाल तंवर ने कहा कि उन्हें पहले से ही अंदेशा था कि उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई की ओर से हमला कराया गया है। क्योंकि उनके पास पहले धमकियां आती रही हें। पिछले साल अनमोल बिश्नोई ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने केस दर्ज किया था। अब हमले के बाद फेसबुक पर एंडी राजपूत और फैन लॉरेंस दादा का जैसे प्रोफाइल से एक ही तरह की पोस्ट वायरल हो रही हैं।

सतपाल तंवर के मुताबिक, पोस्ट करने वाले का दावा है कि वह लॉरेंस को नवाब सतपाल तंवर द्वारा मिट्टी में मिलाने की बात कहने और छपरी बोलने से आहत है। लॉरेंस के कथित फैन ने दिल्ली के चर्चित तरुण मामले का भी जिक्र करते हुए तुषार नाम से लिखा है कि सतपाल तंवर तरुण की मौत पर भी फेसबुक पर लाइव आकर हंसगुल्ले उड़ा रहा था, हिंदू समाज को गलत बोल रहा था। ये पोस्ट लगभग एक ही टेक्स्ट के साथ दो अलग-अलग अकाउंट्स से शेयर किए गए हैं।

Next Story