हरियाणा

Gurugram: आईपीओ निवेश के नाम पर ठगी, 10.5 लाख रुपये हड़पे

Admindelhi1
28 May 2025 6:00 PM IST
Gurugram: आईपीओ निवेश के नाम पर ठगी, 10.5 लाख रुपये हड़पे
x
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की

गुरुग्राम: साइबर अपराध थाना दक्षिण क्षेत्र में जालसाजों ने आईपीओ में निवेश कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 10.5 लाख रुपये की ठगी कर ली है। आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति को मुनाफे का लालच देकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-62 स्थित एक सोसाइटी निवासी सुशील अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल को उन्हें ट्रेडबुल सिक्योरिटीज टॉप नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था जबकि उनकी सहमति ही नहीं थी। इस ग्रुप को प्रोफेसर सच्चितानंद उत्तेकर द्वारा संचालित किया जा रहा था। इसमें फर्जी स्टॉक टिप्स दी जाती हैं और आईपीओ के लिए भी सिफारिश की जाती हैं।

प्रोफेसर सच्चितानंद उत्तेकर के दो असिस्टेंट शिवानी व डॉ. शिखा ने सुशील अग्रवाल को मुनाफा कमाने का लालच देकर आईपीओ में निवेश कराया गया। सुशील अग्रवाल से दो अकाउंट में 10.5 लाख रुपये निवेश कराए गए। जब सुशील अग्रवाल ने अपने निवेश किए गए रुपये व मुनाफे की राशि निकालनी चाही तो उसको ग्रुप में ब्लॉक कर दिया गया।

Next Story