Gurugram: पूर्व विधायक छौक्कर का रिमांड चार दिन के लिए बढ़ाया गया

गुरुग्राम; मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए समालखा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छौक्कर की रिमांड अवधि को अदालत ने चार दिन के लिए बढ़ा दिया है। अदालत ने शुक्रवार को भी रिमांड बढ़ाने के साथ ही पूर्व विधायक के उपचार के निर्देश दिए थे। इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज की अदालत में चल रही है। अगली सुनवाई 17 मई को होगी।
ईडी ने मंगलवार को अदालत में सुनवाई के दौरान दलील दी थी कि शुक्रवार को बढ़ी रिमांड की अवधि में वह आरोपी से पूछताछ नहीं कर सके थे। इस मामले में आरोपी से कई पहलुओं पर पूछतानी की जानी है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने चार दिन का रिमांड और बढ़ा दिया था।
अदालत ने शुक्रवार को ईडी को निर्देश थे कि वह पुलिस सुरक्षा में पूर्व विधायक को एम्स में उपचार के लिए लेकर जाए। बचाव पक्ष की तरफ से अदालत में पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत यादव ने बताया कि पूर्व विधायक का उपचार एम्स में किया गया है। पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली से ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उनका आरोप है कि ईडी ने हिरासत के दौरान उनको प्रताड़ित किया है। गिरफ्तारी के दौरान उनके हाथ की हड्डी टूट गई थी, जिसका उपचार नहीं कराया गया था।





