हरियाणा

Gurugram: सोसाइटी के चौथे फ्लोर पर आग लगी, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

Admindelhi1
10 April 2025 4:23 PM IST
Gurugram: सोसाइटी के चौथे फ्लोर पर आग लगी, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
x
"आग को बुझाने में दमकल विभाग की टीमों को तीन घंटे का समय लगा"

गुरुग्राम: सेक्टर-48 की विपुल वर्ल्ड सोसाइटी के बिल्डर फ्लोर पर मंगलवार रात लगभग 10 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। सोसाइटी के चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट में लगी आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर तक देख रही थीं। चौथे फ्लोर पर लगी आग को बुझाने में दमकल विभाग की टीमों को तीन घंटे का समय लगा।

आगजनी की इस घटना में दो बैडरूम, एक डाइनिंग रूम सहित घर में रखा सारा सामान जल गया। गनीमत यह रही कि इस आग के कारण कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारियों की मानें तो फ्लोर में आग लगने घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि शॉर्ट सर्किट किस उपकरण में हुआ है।

सेक्टर-29 स्थित दमकल विभाग से सब आॅफिसर नरेश कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार की रात लगभग 10 बजे सोसाइटी के फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। आग की सूचना मिलने पर सेक्टर-29 स्थित दमकल केंद्र से एक गाड़ी को भेजा गया। फ्लैट में ज्यादा आग लगी होने के कारण चार दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकल विभाग की पांचों टीमों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत करके आग बुझाई। आग की घटना में घर में रखा सामान जल चुका है। घटना में कितना नुकसान नहीं हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं किया जा सका है।

Next Story