हरियाणा

Gurugram: पैकेजिंग वेयरहाउस में आग, लाखों की संपत्ति जली

Admindelhi1
20 April 2026 7:41 PM IST
Gurugram: पैकेजिंग वेयरहाउस में आग, लाखों की संपत्ति जली
x

गुरुग्राम: सेक्टर-10 के पास स्थित रवि नगर इलाके में सोमवार सुबह एएमडी पैकेजिंग नाम के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि गोदाम में कागज और पैकेजिंग से जुड़ा भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। यही वजह रही कि आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। भीमनगर फायर स्टेशन से दो टीमें मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए। हालांकि आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि दमकल कर्मियों को काबू पाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। घटना के दौरान पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को देखते रहे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Next Story