हरियाणा
Gurugram: त्योहार आपसी रिश्तों को मजबूत करते हैं: पवन यादव
Admindelhi1
9 Aug 2025 9:55 PM IST

x
गुरुग्राम: भाजपा गुरुग्राम के वजीराबाद मंडल अध्यक्ष और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य पवन यादव ने बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने भाई-बहन के इस अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व की सभी बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ईश्वर से प्रार्थना की ये पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। पवन यादव ने कहा कि रक्षा और बंधन को जोडक़र रक्षाबंधन शब्द बना है। इस तरह से यह त्योहार भाई-बहन के बीच सुरक्षा का बंधन बन गया है।
रक्षाबंधन पर्व पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति हर त्योहार का अपना महत्व है। हर त्योहार हमें आपसी प्रेम और विश्वास का संदेश देता है। आपसी मनमुटाव दूर करके भाईचारे से रहने के लिए प्रेरित करता है। यही हमारी भारतीय संस्कृति का खूबसूरती है।
Tagsहरयाणागुरुग्रामत्योहारआपसी रिश्तोंमजबूतपवन यादवHaryanaGurugramfestivalmutual relationsstrongPawan Yadavजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





