हरियाणा

Gurugram: ईडी ने तीन कंपनियों की 838.61 करोड़ की संपत्तियां की जब्त

Admindelhi1
3 April 2025 4:10 PM IST
Gurugram: ईडी ने तीन कंपनियों की 838.61 करोड़ की संपत्तियां की जब्त
x
"तीनों कंपनियों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई"

गुरुग्रामल: ईडी कार्यालय गुरुग्राम के अधिकारियों ने तीन कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 838.61 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की है। तीनों कंपनियों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है। ईडी के अनुसार, 176.70 करोड़ रुपये के ऋण की चूक के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत मेसर्स लक्ष्मी प्रिसिजन स्क्रूज प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित 156.33 करोड़ रुपये की 12 अचल संपत्तियों को कुर्क की गई हैं।

कुर्क की गई संपत्तियों में दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम व रोहतक में 12 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इनमें 20 एकड़ से अधिक की सात वाणिज्यिक भूमि, रोहतक व गुरुग्राम में स्थित चार एकड़ कृषि भूमि और मुंबई व दिल्ली में स्थित चार वाणिज्यिक फ्लैट-सह-कार्यालय शामिल हैं। ईडी ने मेसर्स लक्ष्मी प्रिसिजन स्क्रूज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है। लिमिटेड, प्रमोटर ललित के जैन, राजेश के जैन, विजय कुमार जैन और अन्य के साथ धोखाधड़ी व जालसाजी से संबंधित है। बैंकों को 176.70 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले में सीबीआई ने भी आरोप पत्र दायर किया है।

लखानी समूह की 11 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क

ईडी की टीम ने मेसर्स लखानी इंडिया लिमिटेड, मेसर्स लखानी रबड़ उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, लखानी अपैरल प्राइवेट लिमिटेड और अन्य समूह कंपनियों से संबंधित बैंक धोखाधड़ी मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 110 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सात अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। ईडी ने सीबीआई, दिल्ली व चंडीगढ़ द्वारा वर्ष 2021 और वर्ष 2023 के दौरान भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लखानी इंडिया लिमिटेड और अन्य समूह कंपनियों के साथ-साथ प्रमोटर पीडी लखानी और सुमन लखानी के खिलाफ विभिन्न बैंकों के साथ धोखाधड़ी से संबंधित कई एफआईआर के आधार पर जांच शुुरु की।शिकायतकर्ता बैंकों को लगभग 162 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। ईडी ने अब तक एनसीआर क्षेत्र में 20 एकड़ से अधिक के पांच वाणिज्यिक भूखंडों, दो एकड़ के फार्म हाउस और एक वाणिज्यिक फ्लैट-सह-कार्यालय का पता लगाया है और उन्हें अस्थायी रूप से कुर्क किया है।

थ्री सी शेल्टर्स प्रालि व अन्य की 286.98 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क: ईडी के अधिकारियों ने थ्री सी शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके प्रमोटर निर्मल सिंह और अन्य की 286.98 करोड़ रुपये की भूमि के रूप में अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इसके अलावा विदुर भारद्वाज नामक एक अन्य प्रमोटर से जुड़े जी4एस सिक्योर सॉल्यूशंस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में 108.04 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर भी कुर्क किए गए हैं। कंपनी हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-89 में ग्रीनोपोलिस नामक आवासीय परियोजना विकसित कर रही थी और उसने घर खरीदारों से 873.83 करोड़ रुपये एकत्र किए थे। हालांकि, नौ साल बाद भी परियोजना अधूरी रही और निवेशकों को फ्लैट नहीं दिए गए। ग्रीनोपोलिस परियोजना में फ्लैटों की बुकिंग के संबंध में निर्दोष फ्लैट खरीदारों से 873.83 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त की है।

Next Story