हरियाणा

Gurugram: मॉल में मलबा उठाने के विवाद ने ली ट्रैक्टर चालक की जान

Admindelhi1
6 Jun 2025 5:29 PM IST
Gurugram: मॉल में मलबा उठाने के विवाद ने ली ट्रैक्टर चालक की जान
x

गुरुग्राम: सोहना रोड स्थित आईएलडी मॉल के पास आधी रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक पान दुकानदार और उसके साथी ने मलबा लेने आए ट्रैक्टर चालक वसीम (23) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, मॉल में निर्माण कार्य के दौरान निकले मलबे को उठाने के लिए बहरामपुर गांव निवासी वसीम ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वहां पहुंचा था। इसी दौरान पास की पान की दुकान पर बैठे दुकानदार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा बढ़ने पर पान दुकानदार ने अपने एक साथी को मौके पर बुलाया और दोनों ने मिलकर वसीम को गोली मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलाने से पहले दुकानदार शराब के नशे में था और गाली-गलौच कर रहा था। गोली लगने से घायल वसीम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गुरुवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Next Story