हरियाणा
Gurugram: गुरुग्राम में युवती से दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज
Admindelhi1
22 May 2026 12:45 PM IST

x
"शादी का झांसा देकर शोषण मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस"
गुरुग्राम: एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने शिकायत में बताया कि उत्तर प्रदेश के ही मुजफ्फरनगर के रहने वाले देवांश से उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद आरोपी ने मार्च 2025 में सेक्टर-45 गुरुग्राम में उसके साथ शादी करने का झूठा वादा किया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
जब पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Tagsहरयाणागुरुग्रामयुवतीदुष्कर्मआरोपमामला दर्जHaryanaGurugramgirlrapeallegationcase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





