हरियाणा

Gurugram: पान दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर कार्रवा

Admindelhi1
10 April 2025 4:20 PM IST
Gurugram: पान दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर कार्रवा
x
"दुकानदार गिरफ्तार"

गुरुग्राम: सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एक पान कॉर्नर पर छापामारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी और ई-सिगरेट बरामद की है। पान कॉर्नर का संचालक कोई लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाया। टीम ने दुकान से 90 डिब्बी सिगरेट बरामद की। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ सेक्टर-56 थाना में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना मिली कि सेक्टर-56 मार्केट में बालाजी पान कॉर्नर पर प्रतिबंधित विदेशी और ई-सिगरेट बेची जा रही हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक धर्मबीर व निरीक्षक हरीश कुमार की टीम ने पान कॉर्नर पर छापामारी की। वहां दुकान संचालक उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी अजय मिला। वर्तमान में गुरुग्राम के साउथ सिटी में किराये पर रहता है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को जांच के दौरान दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी व ई-सिगरेट मिली। जांच टीम ने बालाजी पान कॉर्नर से प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिग्मा मार्का, मोंड वेरिएंस की 10 डिब्बी, ईएसएसई चेंज की 10 डिब्बी, प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट विन की 70 डिब्बी सहित कुल सिगरेट की 90 डिब्बी सहित अलग-अलग फ्लेवर की सिगरेट बरामद की है।

अकेलापन व मस्ती में पड़ रही युवाओं को लत: गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनियों में दूसरे शहरों व विदेशों से आकर युवा वर्ग नौकरी कर रहा है। ये युवा अपने परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे में इनमें अकेलेपन को दूर करने और मौज-मस्ती के लिए मादक पदार्थों को सहारा लेते हैं। इन युवाओं की जरूरतों को पूरा कराने के लिए न्यू गुरुग्राम क्षेत्र में पब, बार व अहातों पर मादक पदार्थ उपलब्ध कराए जाते हैं। गुरुग्राम में समय-समय पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीमों व गुरुग्राम पुलिस की ओर से छापामारी की जाती है।

Next Story