हरियाणा

Gurugram: एटीएम का लॉक ओटीपी से खोला गया, कर्मियों के बयान दर्ज

Admindelhi1
14 May 2025 7:33 PM IST
Gurugram: एटीएम का लॉक ओटीपी से खोला गया, कर्मियों के बयान दर्ज
x
'कर्मियों से पूछताछ"

गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को ओटीपी से खोलकर 10 लाख रुपये निकाले गए थे। एटीएम का लॉक खोलने के लिए चाबी घुमाने पर मोबाइल पर ओटीपी आता है। यह ओटीपी कंपनी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही आॅटोमेटिक जनरेट किया जाता है। एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है।

सदर थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को सात लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। पुलिस ने एक्सिस बैंक शाखा से एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज मांगी है।

वहीं, एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी प्रबंधन से बूथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज के लिए लिए मेल भेजी है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद ही मामले में सही खुलासा हो सकेगा। वहीं, पुलिस ने कंपनी से यह ब्योरा मांगा है कि कुल कितने रुपये मशीन में डाले गए थे और रुपये डालने के बाद कितने खाताधारकों द्वारा रुपये निकाले गए हैं।

Next Story