हरियाणा

Gurugram: कार पार्किंग को लेकर करीब दर्जनभर लोगों ने घर में घुसकर किया हमला

Admindelhi1
13 May 2025 4:24 PM IST
Gurugram: कार पार्किंग को लेकर करीब दर्जनभर लोगों ने घर में घुसकर किया हमला
x
"न्यू कॉलोनी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची"

गुरुग्राम: ज्योति पार्क क्षेत्र में गली में कार पार्किंग को लेकर करीब दर्जनभर लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की।

मारपीट का पूरा घटनाक्रम घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लड़ाई-झगड़े की सूचना मिलते ही न्यू कॉलोनी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ज्योति पार्क निवासी रेखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते रविवार की रात करीब 10.55 बजे हमारे घर के सामने रहने वाले वेदप्रकाश ने घर में घुसकर पति अमित व बेटे के साथ मारपीट की। जब रेखा उन्हें छुड़वाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान करीब दर्जनभर लोग घर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ितों की मानें तो बीते रविवार की शाम उनके घर पर कुछ मेहमान आए थे। उनकी गाड़ी उन्होंने पड़ोसी के घर के बाहर खड़ी करा दी थी। इस गाड़ी को हटाने को लेकर पड़ोसी उनके घर लगातार चक्कर लगाने लगे। कुछ देर में जब गाड़ी जाने की बात कही तो वह बिफर पड़े और पहले गाली-गलौज करने लगे, लेकिन बाद में करीब दो दर्जन लोगों को बुलाकर उनके घर पर हमला कर दिया।

Next Story