हरियाणा

Gurugram: 2.35 लाख की चोरी से डेंटल क्लीनिक में हड़कंप

Admindelhi1
21 Jun 2025 3:57 PM IST
Gurugram: 2.35 लाख की चोरी से डेंटल क्लीनिक में हड़कंप
x
"पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की"

गुरुग्राम; सेक्टर-56 स्थित एक डेंटल क्लीनिक की खिड़की का शीशा तोड़कर 2.35 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। इसके साथ ही चोर क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्लोव डेंटल क्लीनिक संचालक डॉ. प्राची ढींगरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार शाम करीब छह बजे क्लीनिक से चली गई थी। रात करीब नौ बजे सहायक रोहित ने क्लीनिक बंद किया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रोहित ने क्लीनिक खोला, तो पीछे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। क्लीनिक पहुंचकर डॉ. प्राची ने जांच की तो पता चला कि क्लीनिक में रखे 2.35 लाख रुपये, एक लैपटॉप और डीवीआर गायब थे। एक लैपटॉप टूटा हुआ था।

Next Story