हरियाणा

गुरु जम्भेश्वर जयंती आज हिसार में

Admin Delhi 1
7 Sep 2023 5:09 AM GMT
गुरु जम्भेश्वर जयंती आज हिसार में
x
सीएम मनोहर लाल करेंगे शिरकत

हिसार: हरियाणा के हिसार में बिश्नोई मंदिर में आज गुरु जंभेश्वर भगवान का 573 वां जन्मोत्सव व जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम मनोहर लाल पहुंचेंगे। जबकि इसकी अध्यक्षता चौधरी कुलदीप बिश्नोई करेंगे। 28 साल बाद इस कार्यक्रम में कोई सीएम पहुंच रहा है। पहले जब चौधरी भजनलाल सीएम थे तो वे इस कार्यक्रम में शामिल होते थे। सीएम मनोहर लाल आज पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

1508 में हुआ था गुरु जंभेश्वर का जन्म

बिश्नोई पंथ की स्थापना 500 साल पहले गुरु जाम्भोजी ने की थी। उनका जन्म 1508 में हुआ था। गुरु जंभेश्वर अपने जीवन के शुरूआती सात साल तक कुछ भी नहीं बोले थे। 1515 में उन्होंने अपना वचन तोड़ा। 27 साल तक गुरु जंभेश्वर ने गोपालन किया। वे हरे वृक्षों को काटने एवं जीवों की हत्या को पाप मानते थे। वे हमेशा पेड़ पौधों वन एवं वन्य जीवों के रक्षा करने का संदेश देते थे। वे अपने अनुयायियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण करने का संदेश देते थे।

Next Story