
x
Gurgaon गुड़गांव: हयातपुर स्थित अपने ऑफिस में साथियों के साथ बैठे शराब कारोबारी पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस वारदात में शराब कारोबारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि शराब का ठेका लेने के विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया. बदमाश वारदात को अंजाम देने बाइक पर सवार होकर आए थे|
प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप कुमार और योगेश के मुताबिक वारदात मंगलवार शाम की है. हयातपुर निवासी बलबीर यादव अपने ऑफिस में मौजूद थे. बलबीर यादव ने झज्जर में शराब के ठेके का टेंडर लिया हुआ था. इसके अलावा उनका हयातपुर में क्रेन सर्विस का कारोबार है. आज वह अपने कुछ साथियों के साथ हयातपुर स्थित अपने ऑफिस में मौजूद थे, तभी दो बदमाश यहां आए और फायरिंग शुरू कर दी. गोली की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर आए तो बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग की, लेकिन वे भाग निकले।
इसी बीच एक युवक कमरे में घुसकर गेट के पास खड़ा हो गया। जैसे ही उसका दूसरा साथी कमरे में आया तो दोनों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें बेड पर सो रहे व्यक्ति को सीधी गोली लग गई। जबकि अन्य लोग भी बदमाशों पर कूद पड़े और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गुड़गांव पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप की मानें तो मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि व्यापारिक रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsGurgaonअपराधियोंफायरिंगव्यापारीमौत Gurgaoncriminalsfiringbusinessmandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





