हरियाणा

साइबर क्राइम के तहत जालसाज अब बड़े अधिकारियों की डीपी का कर रहे यूज

Gulabi Jagat
12 Jun 2022 10:12 AM GMT
साइबर क्राइम के तहत जालसाज अब बड़े अधिकारियों की डीपी का कर रहे यूज
x
जालसाज अब बड़े अधिकारियों की डीपी का कर रहे यूज
गुड़गांव: साइबर क्राइम के तहत जालसाज अब बड़े अधिकारियों की डीपी का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसमें नंबर अधिकारी का नहीं होगा, लेकिन डीपी में अधिकारी का फोटो होगा। इसमें जालसाज व्हॉटस पर मैसेज कर अमेजन या गूगल प्ले का गिफ्ट वाउचर की डिमांड करते हैं। ऐसा ही वाकया गुड़गांव के नगर निगम में सामने आया।
जालसाज ने निगम कमिश्नर की डीपी यूज कर निगम के कार्यकारी अभियंता से एक लाख के गिफ्ट वाउचर मांगे। यहीं नहीं निगम के अन्य छह कर्मियों के पास भी इस तरह से गिफ्ट वाउचर मांगे गए। कार्यकारी की अभियंता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस पर कार्यकारी अभियंता ने शाम तक का वक्त मांगा। संदेह होने पर अभियंता ने निगम कमिश्नर के पीए से बात की तो पता चला कि यह नंबर निगम कमिश्नर का नहीं है। इस पर उन्होंने निगम कमिश्नर को इस बारे में सूचना देते हुए साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि नंबर को ट्रैक किया गया है। यह नंबर दिहाड़ीदार मजदूर के नाम पर है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story