हरियाणा

Hospital में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sanjna Verma
16 July 2024 3:04 PM GMT
Hospital में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
हरियाणा Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने कजाकिस्तान की 51 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ठाकुर सिंह (24) आर्टेमिस अस्पताल में कर्मचारी था। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सिंह ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उसने बताया कि महिला को नौ जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शनिवार को उसकी सर्जरी की गई। इसके बाद उसे
hodspital
के 'वार्ड' में भेज दिया गया, जहां उसके साथ उसकी बेटी भी थी।
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह महिला की बेटी ने सिंह को अपनी मां के साथ देखा और उसने शोर मचाया। पुलिस ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि वे अपने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं तथा निष्पक्ष जांच के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि सिंह को अस्थायी रूप से सेवा से मुक्त कर दिया गया है और मरीज को सोमवार को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (ई) (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Next Story