भारत

युवक ने युवती को बनाया हवस का शिकार, कई बार किया दुष्कर्म

jantaserishta.com
16 March 2024 11:28 AM IST
युवक ने युवती को बनाया हवस का शिकार, कई बार किया दुष्कर्म
x

सांकेतिक तस्वीर

जब वो गर्भवती हो गई तो दवा खिला दी, जिससे गर्भपात हो गया।
अलीगढ़: मथुरा के युवक ने अलीगढ़ की युवती से शांदी का झांसा देकर दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहलीगेट क्षेत्र निवासी युवती की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले सौरभ बघेल निवासी बाजना कोलाना, मथुरा से प्रेम हुआ था। यह बात युवक के परिवरीजन भी जानते थे। सौरभ शादी का वादा करता था। उसका परिवार भी इस बात के लिए राजी था। इसी बीच सौरभ ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
जब वो गर्भवती हो गई तो दवा खिला दी, जिससे गर्भपात हो गया। इसके बाद वादे करते रहे कि शादी करवा देंगे। कुछ समय बाद युवती फिर से गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपितों ने फिर से गर्भ गिरवा दिया। इसके बाद सात दिन तक घर में छिपाकर रखा। इस दौरान सौरभ ने दुष्कर्म किया। वह उसे एक जनवरी को उज्जैन ले गया और दुष्कर्म किया। सीओ प्रथम अभय पांडेय के अनुसार सौरभ बघेल, भारती, अनीता, पूरन, प्रशांत, सुरेश व रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में लड़की का बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया गया है। साथ ही आरोपियों को पकड़कर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म,
कस्बा जट्टारी में तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को घटना की जानकारी देने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण कर रहा है। मंजीत सिंह पुत्र लेखराज सिंह घर में पाच मार्च को तमंचा लेकर घर में घुस आया। किशोरी को भयभीत कर अश्लील हरकत करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story