हरियाणा
नहर में मिली आटा चक्की व्यापारी की लाश, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Gulabi Jagat
28 May 2022 1:21 PM IST
x
आटा चक्की व्यापारी की लाश
रेवाड़ी: रेवाड़ी जिले के दिल्ली रोड स्थित जेएलएन नहर में शनिवार की सुबह एक शव बरामद हुआ (DEADBODY FOUND IN JLN CANAL ON DELHI ROAD) है. सबह नहर किनारे जब लोगों ने मोटरसाइकिल को देख तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
शव की पहचान विपिन (47) के रूप में हुई है, जो जिले के ततारपुर इस्तमुरार गांव के रहने वाला था और व्यवसाय से आटा चक्की व्यापारी (VIPIN DEADBODY FOUND IN JLN CANAL) था. बता दें वह शुक्रवार को अपने घर से अचानक लापता हो गया था. परिवार के लोग रातभर उसे तलाशते रहे. इस बीच पुलिस को भी उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी गई.
वहीं, शनिवार सुबह विपिन की बाइक, मोबाइल फोन और कपड़े रामगढ़ रोड पर तुर्कियावास के पास नहर के बाहर पड़े मिले. जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने नहर की तलाशी शुरू की. तलाशी के दौरान दिल्ली रोड स्थित पंप हाउस के पास उसकी लाश बरामद की गई.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. विपिन की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा.
Next Story





