हरियाणा

दो गुटों के बीच फायरिंग, बदमाशों को लगी पुलिस की गोली

Gulabi Jagat
28 Aug 2022 9:21 AM GMT
दो गुटों के बीच फायरिंग, बदमाशों को लगी पुलिस की गोली
x

Source: ptcnews.tv

छावनी के खटीक मंडी में देर रात आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में फायरिंग हुई। फायरिंग होने से क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही DSP राम कुमार सहित भारी संख्या मे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख फायरिंग करने आए बदमाश मोटरसाइकिल पर भाग खड़े हुए।
बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। स्टाफ रोड वक्फ बोर्ड के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। बदमाशों को रोकने के मकसद से पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। गोलाबारी में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए छावनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
मीडिया को जानकारी देते हुए अंबाला छावनी के डीएसपी राम कुमार ने बताया कि दो गुटों में लंबे समय से आपस में लड़ाई चल रही थी। दोनों गुट आपस में एक दूसरे पर फायरिंग करते रहते हैं। कल रात को भी अमन गोलू और अमन सोनकर में गोलीबारी हुई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की बात कही।
Next Story