हरियाणा

एटीएम में लगी आग, लाखों रुपए जलकर हुए राख

Gulabi Jagat
7 July 2022 5:52 PM IST
एटीएम में लगी आग, लाखों रुपए जलकर हुए राख
x
रुद्रपुर: लालपुर इलाके में गुरुवार को एचडीएफसी बैंक के एटीएम में आग लग गई थी. एटीएम में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना दमकल विभाग को दी. वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
आग की घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. लालपुर में महिंद्रा एंड महिंद्रा फैक्ट्री पास एचडीएफसी बैंक का एटीएम है, जिसके दोपहर को अचानक आग लग गई. एटीएम ने आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया था. कुछ ही देर में पूरा एटीएम जलकर खाक हो गया था. मामले की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, एटीएम में लाखों रुपए की नकदी रखी गई थी, बैंक कर्मचारी नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है.
Next Story