हरियाणा

यमुनानगर के BJP नेता के फाइनेंसर भाई को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sarita
23 Aug 2022 11:47 AM IST
financier brother of BJP leader of Yamunanagar received death threats, police registered a case
x

फाइल फोटो 

यमुनानगर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर के फाइनेंसर भाई रोबिन कपूर को जान से मारने की धमकी मिली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।

यमुनानगर के BJP नेता के फाइनेंसर भाई को मिली जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

यमुनानगर (सुमित) : यमुनानगर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर के फाइनेंसर भाई रोबिन कपूर को जान से मारने की धमकी मिली है। यह मामला रंगदारी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि फोन करने वाले ने पैसे की डिमांड तो नहीं की, लेकिन कुछ दिन में दोबारा संपर्क करने की बात कही है। उन्होंने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दी है कि वह लक्कड़ मंडी में फाइनेंस का काम करता है। उसके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से काॅल आई। फोन करने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी उसके पास रिकॉर्डिंग भी है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
वहीं इस मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर का कहना है कि धमकी से परिवार डरा हुआ है। जिस नंबर से कॉल आई है, पुलिस उसकी डिटेल निकालने में लगी हुई है। हरियाणा में इस तरह की धमकियों के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे है। अब इस मामले की जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर इसके पीछे कौन है। थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Next Story