हरियाणा

ढाबा मालिक और ग्राहक के बीच मारपीट, 200 रुपये बना था बिल

jantaserishta.com
30 Oct 2021 10:09 AM IST
ढाबा मालिक और ग्राहक के बीच मारपीट, 200 रुपये बना था बिल
x
मौके पर पहुंची और कार्रवाई की.

पानीपत. हरियाणा के पानीपत जिले के गोहाना (Gohana) में महिला पुलिस थाना से 50 मीटर की दूरी पर ढाबा मालिक और ग्राहक के बीच मारपीट का आया मामला सामने आया है. ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसे नहीं देने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. मारपीट के बाद पुलिस (Haryana Police) मौके पर पहुंची और कार्रवाई की.

जानकारी के अनुसार, गोहाना शहर में पुरानी तहसील के पास और महिला थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर एक ढाबा संचालक और खाना खाने आये एक व्यक्ति के बीच खाने के पैसे नहींं देने को लेकर कहासुनी हो गई. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई. दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. दोनों के बीच मारपीट को देख किसी राहगीर ने पुलिस को फोन कर दिया, लेकिन काफी देर तक सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. करीब आधा घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों को पुलिस हॉस्पिटल इलाज के लिए ले गई है.
ढाबा संचालक ने आरोप लगाया कि खाना खाने वाले व्यक्ति ने शराब पी हुई थी. जब खाने के पैसे मांगे तो गाली-गलौज करने लगा. पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना मिली थी. ढाबा मालिक व एक शख्स के बीच झगड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि खाने के पैसे नही देने को लेकर विवाद हुआ है. दोनों को झगड़े में चोट लगने के कारण घायल है.
ढाबा संचालक ने बताया, 'यह नहीं पता कि शराब पीकर आया शख्स कौन था. खाने के 200 रुपये मांगे तो देने से इंकार करने लगा और कहने लगा मैं चौटाला का खास आदमी हूंं. पहले उसने गाली दी तो मैंने उसे धक्का दे दिया. उसका सिर चारपाई पर लगा और उसके बाद उसने लठ से मेरे ऊपर हमला कर दिया. मेरे को भी चोट लगी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story