हरियाणा

चंडीगढ़ PGI में महिला सुपरवाइजर ने की आत्महत्या

Admindelhi1
12 March 2024 6:36 AM GMT
चंडीगढ़ PGI में महिला सुपरवाइजर ने की आत्महत्या
x
वह एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में तैनात थी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ PGI में महिला रेडियोग्राफर सुपरवाइजर ने हाथ की नस काटकर सुसाइड कर लिया। वह एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में तैनात थी। मृतका की पहचान नरिंदर कौर (50) के रूप में हुई है। वहीं, मृतका के परिजनों ने PGI के एक डॉक्टर, उसकी पत्नी और अन्य स्टाफ पर नरिंदर को परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीजीआई चौकी पुलिस को दी गई है।

जानकारी के अनुसार, नरिंदर कौर पत्नी जगमिंदर चंडीगढ़ के सेक्टर 35डी में रहती थी। आज सुबह वह ड्यूटी पर आई और ऑफिस का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान उसने हाथ की नस काट ली। काफी देर तक जब नरिंदर ने दरवाजा नहीं खोला तो स्टाफ दिव्या ने पीजीआई के अन्य स्टाफ को मौके पर बुलाया। साथ ही दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। इस दौरान नरिंदर बेसुध पड़ी मिली।

फॉरेंसिक टीम ने कलेक्ट किए साक्ष्य

उसकी कलाई से खून बह रहा था। आनन फानन उसे पीजीआई के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने नरिंदर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सेक्टर 11 थाना प्रभारी मलकीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटना स्थल से सभी साक्ष्य कलेक्ट कर सभी एंगलों पर जांच शुरू कर दी है।

उधर, नरिंदर के पति जगमिंदर ने आरोप लगाया कि पत्नी को एक डॉक्टर परेशान कर रहा था। डॉक्टर की पत्नी भी पीजीआई में सुपरवाइजर है। नरिंदर का ट्रांसफर बच्चों की ओपीडी से नई ओपीडी के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में किया गया था। इस कारण ही डॉक्टर, डॉक्टर की पत्नी और रेडियोलॉजिस्ट विभाग के दो ट्विटर उसकी पत्नी को परेशान कर रहे थे।

Next Story