हरियाणा

सीडीपीओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मिली खामिया, मंत्री के आदेश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी व छह सुपरवाइजर सहित 8 निलंबित

jantaserishta.com
14 May 2022 10:33 PM IST
सीडीपीओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मिली खामिया, मंत्री के आदेश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी व छह सुपरवाइजर सहित 8 निलंबित
x
पढ़े पूरी खबर

हरियाणा में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के शुक्रवार को फतेहाबाद जिले के रतिया के सीडीपीओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मिली खामियों की गाज जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित आठ कर्मचारियों पर गिरी है। मंत्री के आदेश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्यालय द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिल्ला, छह सुपरवाइजर और एक असिस्टेंट को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार देर शाम को इसकी सूचना जारी हुई।

राज्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सामने आया था कि जनवरी महीने में भेजे गए फोर्टिफाइड दूध का वितरण नहीं किया हुआ था। सैनेटरी नैपकिन वितरण में भी खामियां मिली थी। इसके अलावा सुपरवाइजरों व कर्मचारियों की कार्यालय में गैर हाजिरी थी। मंत्री के स्टाफ द्वारा सूचना देने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी रतिया पहुंची थी। उनको भी मंत्री ने निगरानी नहीं करने के लिए जमकर लताड़ लगाई थी।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री के आदेश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिल्ला, सुपरवाइजर हरदीप कौर, सुपरवाइजर सोनू, सुपरवाइजर मिशु नागपाल, सुपरवाइजर समेष्ठा, सुपरवाइजर सुशीला, सुपरवाइजर सुमनलता और असिस्टेंट विजय को सस्पेंड किया गया है।
हालांकि, मंत्री के सामने खामियां मिलने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिल्ला ने रतिया सीडीपीओ को जल्द से जल्द फोर्टिफाइड दूध को गर्भवती महिलाओं को वितरित करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शनिवार को डीसी प्रदीप कुमार ने भी जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यालय बुलाकर अनियमितताओं को लेकर क्लास लगाई। डीसी ने कहा कि मॉनिटरिंग बेहतर होनी चाहिए थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story