हरियाणा

रेवाड़ी जिले में दो छोटी बच्चियों के पिता ने की आत्महत्या

Admindelhi1
12 March 2024 12:11 PM IST
रेवाड़ी जिले में दो छोटी बच्चियों के पिता ने की आत्महत्या
x
घर में पंखे से फंदा लगाया

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दो छोटी बच्चियों के पिता ने अज्ञात कारणों के चलते खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोसली कस्बा के गांव कान्हड़वास निवासी राजेश (35) गुरुग्राम स्थित एक होटल में नौकरी करता था। हालांकि, कुछ समय पहले नौकरी छोड़कर घर पर ही रह रहा था। ग्रामीणों की माने तो राजेश मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

फंदे पर लटका देख परिवार ने मचाया शोर

इसी के चलते उसने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा बनाया और फिर पंखे पर लटक गया। उसे कमरे में फंदे पर लटका देख परिवार ने शोर मचाया। इसके बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। राजेश को फौरन नीचे उतारकर डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश के दो छोटी बेटियां है। एक की उम्र 4 साल और दूसरी की उम्र 6 साल है।

Next Story