
x
Fatehabad फतेहाबाद: फतेहाबाद जिले के गांव नहला में मंगलवार को नहर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चे नहर में बह रहे नारियल को निकालने के लिए उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से बाहर नहीं निकल पाए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के मुताबिक गांव नहला स्थित ईंट भट्ठे पर बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला मिथिलेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। परिवार में आठ बच्चे हैं। सोमवार शाम को उसके दो बेटे लव और कुश किरमारा माइनर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान नहर में बहता नारियल देखकर पहले कुश नहर में उतरा, लेकिन वह डूबने लगा।
भाई को बचाने के प्रयास में लव भी नहर में कूद गया। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समा गए। जब देर शाम तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो स्वजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चों को नहर में उतरते देखा गया था। इसके बाद दोनों की नहर में तलाश शुरू की गई दोनों बच्चों को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
TagsFatehabadनहरदो बच्चोंमौतक्षेत्रशोकcanaltwo childrendeathareagriefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





