हरियाणा

Fatehabad: जुआरियों को पकड़ने गया पुलिसकर्मी छत से गिरा

Sarita
31 Jan 2025 6:49 AM IST
Fatehabad:  जुआरियों को पकड़ने गया पुलिसकर्मी छत से गिरा
x
Fatehabad फतेहाबाद: भट्टूकलां पुलिस ने जुआ खेल रहे 17 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख से अधिक रुपये बरामद किए, जबकि इस दौरान पुलिस का एक एसपीओ छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बारे में जानकारी देते हुए भट्टूकलां थाना प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक मकान में छापेमारी कर 17 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख 16 हजार 350 रुपये की राशि बरामद की। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस का एक एसपीओ दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। पुलिस जब जुए के अड्डे पर छापेमारी कर रही थी तो पुलिस के साथ आया एक एसपीओ दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। उसे कमर व टांगों पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसे भट्टू नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
Next Story