हरियाणा

Fatehabad: लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप

Sarita
17 Jan 2026 9:21 AM IST
Fatehabad:   लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप
x
Fatehabad फतेहाबाद : फतेहाबाद लघुसचिवालय को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। लघुसचिवालय को एहतियात के तौर पर सील कर दिया गया है और एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
हिसार से बम स्कवायड टीम को बुलाया गया है। टीम के निरीक्षण के बाद ही कार्यालय को खोला जाएगा। डीसी कार्यालय के अधिकारी शुक्रवार सुबह पहुंचे तो मेल पर बम से उड़ाने की धमकी का संदेश मिला। इसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया और एंट्री पर रोक लगाकर सील कर दिया गया है।
Next Story