
x
Fatehabad फतेहाबाद: हरियाणा में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, जहां फतेहाबाद जिले के ढाणी गिल्लाखेड़ा गांव में बिहार के एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आशंका है कि हमलावरों ने गर्दन पर किसी हथियार से वार किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक राजेंद्र सिंह का बड़ा बेटा पवन गांव के ही प्रमोद नाम के व्यक्ति की पत्नी के साथ फरार हो गया था। अब पवन घर से भागकर अंबाला में रह रहा है। हालांकि, पवन खुद शादीशुदा है। प्रमोद लगातार राजेंद्र को धमका रहा था। इसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि पवन की पत्नी भी किसी के साथ भाग गई है। मृतक राजेंद्र की दो बेटियां और चार बेटे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
TagsFatehabadमजदूरहत्याLabourerMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





