हरियाणा

Fatehabad: 7 साल की मासूम पर कुत्ते ने क‍िया जानलेवा हमला

Sarita
26 Sept 2025 11:45 AM IST
Fatehabad: 7 साल की मासूम पर कुत्ते ने क‍िया जानलेवा हमला
x

Fatehabad फतेहाबाद: शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ा रहा है। बुधवार शाम राजीव गांधी पार्क के पास भी ऐसी ही एक घटना घटी, जिसमें एक आवारा कुत्ते ने पांच लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में सात साल का भुवन गंभीर रूप से घायल हो गया। भुवन अपनी गली में खेल रहा था, तभी कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्चे के सीने पर गंभीर चोटें आईं।

बच्चे के पिता ने बताया कि कुत्ते ने पास में ही चार अन्य लोगों पर भी हमला किया। घायलों को रेबीज के इंजेक्शन दिए गए हैं। पीड़ित परिवार ने नगर प्रशासन से ऐसे आवारा कुत्तों पर तुरंत लगाम लगाने की अपील की है। बच्चे के पिता विशाल ने बताया कि वह इस समस्या से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लोग पार्कों और गलियों में घूमते समय डरते हैं।

Next Story