हरियाणा

Faridabad: पत्नी की साजिश, प्रेमी संग मिलकर पति पर किया हमला

Admindelhi1
21 May 2025 4:02 PM IST
Faridabad: पत्नी की साजिश, प्रेमी संग मिलकर पति पर किया हमला
x
सूरजकुंड थाना में मुकदमा दर्ज

फरीदाबाद: बिहार के मधेपुरा निवासी युवक ने पत्नी, ससुराल वालों समेत पत्नी के प्रेमी के खिलाफ सूरजकुंड थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी और परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है। बिहार पुलिस की ओर से मिली जीरो एफआईआर के आधार पर सूरजकुंड थाने की पुलिस जांच कर रही है। यवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली के पालम स्थित एयोनॉटिक्स शिक्षण संस्थान से पढ़ाई कर रहा है। उसकी शादी 2024 में फरीदाबाद के सेक्टर-21सी निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से पत्नी और उसके परिजनों ने परेशान करना शुरू कर दिया। यहां तक कि सभी यूपी के आजमगढ़ के कथित एएसपी से भी फोन आदि पर धमकी दिलवाता था।

पीड़ित का आरोप है कि पत्नी, आजमगढ़ का कथित एएसपी और पत्नी के परिजन ने उसके साथ मारपीट की और बंधक बनाकर रखा। वह किसी तरह बचकर बिहार अपने गांव पहुंचा और वहां की पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर बिहार के मधेपुरा की पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्जकर जांच के लिए सूरजकुंड थाना को भेजा। अब सूरजकुंड थाना की पुलिस मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Next Story