हरियाणा

Faridabad: ब्लैकमेलिंग गिरोह के दो सदस्य पुलिस गिरफ्त में

Admindelhi1
27 May 2026 5:08 PM IST
Faridabad: ब्लैकमेलिंग गिरोह के दो सदस्य पुलिस गिरफ्त में
x
अश्लील वीडियो के जरिए ठगी, दो आरोपियों पर शिकंजा

फरीदाबाद: सैलून में चश्मे वाले कैमरे से महिला का अश्लील वीडियो व फोटो लेकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए ठगी करने वाले दो आरोपितों को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने हापुड़ से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हापुड, उत्तरप्रदेश निवासी प्रभात कुमार व अभिषेक राणा के रुप में हुई है। आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को उसके पास कॉल करने वाले एक व्यक्ति ने अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

ठगों ने महिला के पास कुछ फोटो भेजकर उसे बदनाम करने की धमकी दी तथा पैसे की मांग की। डर के कारण महिला ने ठगों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर दस हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जिस पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने आगे बताया कि दोनों आरोपित ने इंस्टाग्राम पर एक स्टिंग ऑपरेशन देखा था, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने एक कैमरे वाला चश्मा खरीदा और फिर ठगी की वारदात को अंजाम देने लगे। जिसके चलते दोनों शिकायतकर्ता के सैलून पर ग्राहक बनकर गए तथा बातचीत के दौरान चशमें की सहायता से फोटो व वीडियो बना ली व शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर भी प्राप्त कर लिया। इसके बाद उन्होंने बातचीत की रिकॉर्डिंग महिला को भेजी और डराया कि महिला की अश्लील फोटो/वीडियो उनके पास है, जिनको वायरल करने का भय दिखाकर पैसे मांगे।

जिस पर महिला ने अभिषेक राणा के खाते में दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपित जून 2025 में भी बुलंदशहर के इसी प्रकार के एक मामले में जेल जा चुके हैं।

Next Story